{"_id":"5cd9bc32bdec2207571f50c5","slug":"181557773362-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन प्रकरण पर गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन प्रकरण पर गरमाई सियासत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। औराई के लक्ष्मणा बूथ पर पीठासीन अधिकारी राधेश्याम से मारपीट के मामले में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पत्रकारों के सामने सफाई दी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन उन्होंने 45 बूथों का दौरा किया था, लेकिन किसी भी बूथ के अंदर नहीं गए।
विधायक ने कहा कि पीठासीन अधिकारी शनिवार शाम को बस्ती में जाकर लोगों को गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा था। मतदान के समय वह महिलाओं को बरगला कर गठबंधन के पक्ष में मतदान करा रहा था। एक छात्रा ने इसकी जानकारी दी तो एसडीएम औराई, सीओ से शिकायत की गई, लेकिन औराई के सभी अधिकारी विपक्षी प्रत्याशी से मिले थे। उन्होंने दावा किया कि अगर बूथ के अंदर जाने का कोई सबूत हो तो पेश करें, वह जेल जाने को तैयार हैं। उनकी तरफ से दी गई तहरीर पर केस दर्ज किया जाए। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और कार्यकर्ताओं संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।