फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लू के थपेडों ने झुलसाया

लू के थपेडों ने झुलसाया

Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
लू के थपेडों ने झुलसाया

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुवा गर्म हवा के थपेड़ों के बीच रविवार को सामान्य जनजीवन उबल गया। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। तापमान की यह स्थिति पिछले तीन दिनों से बनी है। भीषण गर्मी और उमस के वातावरण में समूचा जिला उबल गया।
रविवार को सुबह आठ बजे से ही गर्म हुई मौसम की तासीर के बीच आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। इस असर यातायात पर भी पड़ा। 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। गर्म हवाओं के कारण घर के अंदर भी लोग उमस से पसीने-पसीने रहे। जरूरी कार्य के सिलसिले में घरों से बाहर निकले लोग गर्मी में हलक तर करने के लिए सहज ही शीतल पेय पदार्थों की दुकान पर पहुंच जा रहे थे। सुबह आठ बजे से ही शुरू हुई तीक्ष्ण धूप और गर्मी के तेवर शाम को पांच बजे के बाद तक जारी रहा।
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद भी हवाओं की तासीर गर्म रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सिर से पांव तक खुद को कपड़े से ढंककर निकलना पड़ा। ऐसे मौसम में सेहत पर भी असर पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में चिकित्सकों ने खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि धूप और लू से बचकर रहें। धूप में बाहर न निकलें। निकलना हो तो सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लें। भर पेट पानी पीकर बाहर निकलना चाहिए। इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि तबीयत बिगड़े तो तुरंत अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed