फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धान की बंपर खरीद, अब भंडारण संकट बढ़ा

धान की बंपर खरीद, अब भंडारण संकट बढ़ा

Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
धान की बंपर खरीद, अब भंडारण संकट बढ़ा
ज्ञानपुर। जिले में धान की रिकार्ड खरीद के बाद अब भंडारण पर संकट बढ़ गया है। गोदामों में जगह न होने से ट्रकों को कई-कई दिनों तक वाहनों को बाहर ही खड़े करना पड़ रहा है। 87 हजार 900 के सापेक्ष अब तक एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जबकि भंडारण के लिए मात्र 18 हजार एमटी की व्यवस्था है। ऐसे में विभाग संग वाहन मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रबी और खरीफ सीजन में सरकार किसानों से गेहूं और धान की खरीद करती है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक होने वाली धान खरीद के लिए जिले में शुरुआती दौर में 11 केंद्र बने। जिसे बाद में 26 तक पहुंचाया गया। नवंबर से शुरू हुई खरीद ने जनवरी से रफ्तार पकड़ी। धान की बेहतर पैदावार और जनपदों से खरीद की अच्छी रिपोर्ट के मद्देनजर शासन ने जिले का लक्ष्य अधिक कर दिया। 35 हजार के सापेक्ष दूसरे लक्ष्य में 87 हजार 900 एमटी किया गया। 17 फरवरी तक जिले के सभी केंद्रों पर एक लाख 10 हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। खरीद का सीजन खत्म होने में भले ही अभी 10 दिन बाकी है, लेकिन केंद्रों पर अब गिने-चुने किसान ही पहुंच रहे हैं। विभागीय आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सबसे अधिक खरीद विपणन केंद्रों से हुई। जहां 52 हजार एमटी धान की खरीद की गई। गोदामों की संख्या कम होने से धान खरीदने के बाद उसके भंडारण की दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत अनाज वितरण के समय आती है। उस दौरान चावल और गेहूं की निकासी होने से खरीद कर आए धान लदे ट्रैक्टर और ट्रक कई-कई दिनों तक गोदामों के बाहर ही खड़े रहते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि सभी केंद्रों पर धान की खरीद बेहतर ढंग से हो रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से करीब 120.7 फीसदी अधिक धान की खरीद हो चुकी है। इससे 11 हजार 887 किसान लाभान्वित हुए। भदोही के हरियांव और औराई के गोदाम पर थोड़ी दिक्कत हो रही है, जिसे बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
किसानों को 40 लाख का भुगतान बाकी
ज्ञानपुर। धान खरीद में पीसीएफ के केंद्रों से लेनदेन प्रभावित हो रहा है। किसानों का 40 लाख का भुगतान अब तक नहीं हो सका। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गेहूं खरीद की आई गाइड लाइन
ज्ञानपुर। धान खरीद का सीजन समाप्त होने से पूर्व गेहूं खरीद की गाइड लाइन भी शासन से आ गई। जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि एक अप्रैल से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा को गेहूं खरीद अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed