{"_id":"5c15476fbdec2257271e5c71","slug":"181544898415-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी को होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जनवरी को होगा शिलान्यास
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। मानस सत्संग समिति की शनिवार को जमुनीपुर में हुई बैठक में संस्था की ओर से भदोही नगर में कन्या महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया कि 21 जनवरी 2019 को दरोपुर स्थित समिति के नाम भूमि पर महाविद्यालय का शिलान्यास होगा। बैठक में बताया गया कि महाविद्यालय निर्माण पर एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
समिति के अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि भदोही नगर आज भी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है। इंटरमीडिएट के बाद की उच्च शिक्षा के लिए भदोही नगर और नईबाजार की बालिकाओं बसों में धक्के खाते हुए ज्ञानपुर जाना पड़ता है। कहा कि भदोही में एक राजकीय महाविद्यालय और निजी कन्या महाविद्यालय है लेकिन वहां इच्छित विषय नहीं होने से दिक्कत होती है। जिसके लिए नगर की बेटियों को ज्ञानपुर अथवा वाराणसी जाना पड़ता है।
बताया कि समिति के नाम दरोपुर में 32 बिस्वा भूमि है जिस पर कन्या महाविद्यालय की स्थापना किए जाने के निर्णय अनुसार 21 जनवरी को शिलान्यास किया जाएगा। बताया कि प्रारंभ में कालेज के 8 कक्ष, प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। बैठक में सीताराम गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, विनीत बरनवाल, राजेश जायसवाल, सतीश गांधी, रामसहाय, राजेश गुप्ता, प्रभु सेठ, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।