{"_id":"5c154765bdec2253b63f9788","slug":"181544898405-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को आएंगे जिले के नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को आएंगे जिले के नोडल अफसर
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं सूबे के श्रमायुक्त अनिल कुमार 20 दिसंबर को जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर आएंगे। वह योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही गांवों में चौपाल लगाकर आम जन की समस्याएं सुनेंगे।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे अनिल कुमार राजस्व अतिथि गृह ज्ञानपुर आएंगे। सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे अधिशासी अभियंता कार्यालय जल निगम, 11.30 बजे से 12.30 बजे तक भदोही तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे किसी एक गांव में चौपाल लगाकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही आम जन से बातचीत करेंगे। 21 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे के बाद दो बड़ी परियोजनाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज, सुरियावां- दुर्गागंज मार्ग का निरीक्षण करेंगे। डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह नोडल अधिकारी के आने से पूर्व सभी कार्य दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन