फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निजी अस्पतालों की जांच को धमके एएसडीएम

निजी अस्पतालों की जांच को धमके एएसडीएम

Sun, 16 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों की जांच को धमके एएसडीएम

विज्ञापन
औराई। अपर उप जिलाधिकारी जेपी यादव और डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने शनिवार को औराई और गोपीगंज इलाके के कई निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे निजी अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई। टीम सबसे पहले जीवन रक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर गोपीगंज पहुंची। यहां कमरे मानक के विपरीत मिले और गंदगी का आलम रहा। यही हाल डायग्नोस्टिक सेंटर घोसिया में भी रहा। टीम ने दोनों अस्पताल संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद आनंद अस्पताल का जायजा लिया गया, जहां सब कुछ ठीक बताया गया। इसी तरह ज्ञानपुर, चकपरौना, गोपीगंज और औराई के सात निजी अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड केेंद्रों की जांच-पड़ताल की गई। वहां मौजूद महिलाओं से आने का कारण भी पूछा गया। हालांकि इसमें कोई ठोस कंक्रीट टीम के हाथ नहीं लगे। बताते चलें कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों और अस्पतालों में लिंग परीक्षण की शिकायत ग्रामीणों की ओर से की गई थी। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। इस मौके पर कंप्यूटर सहायक सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिले में बड़ी संख्या में निजी अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर अवैध ढंग से संचालित हो रहे हैं। कई पैथालॉजी सेंटर केवल अंदाज पर रिपोर्ट दे देते हैं। उनके पास प्रशिक्षित स्टॉफ भी नहीं है। इससे मरीज जोखिम में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed