फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आवास योजना में डीएम से अनियमितता की शिकायत

आवास योजना में डीएम से अनियमितता की शिकायत

Tue, 23 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आवास योजना में डीएम से अनियमितता की शिकायत
भदोही। नगा पालिका के सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद से मिल कर इसकी शिकायत की। उनका कहना था कि नगर पालिका क्षेत्र में लाभार्थियों की सूची में भारी असंतुलन है। किसी वार्ड के सभी आवेदनों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं जबकि कई वार्डों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। सभासद ने डीएम को सूची सौंपते हुए बताया कि मामदेवपुर में 252, घमहापुर में 228, मर्यादपट्टी पुर्वी में 144, जलालपुर उत्तरी में 151, जलालपुर दक्षिणी में 113, रामसहायपुर में 70 लोगों को लाभार्थियों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं, जमुंद में 1, अहमदगंज में 8, पीरखांपुर में शून्य, पचभैय्या में 5, पूरे रहीम में 15 लोगों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थियों के आवेदन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय पहुंचने से पहले ही काट दिए गए है। सभासद ने बताया कि उनके वार्ड से 160 लोगों ने आवेदन दिया था लेकिन डूडा कार्यालय में केवल एक आवेदन पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed