फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   लक्ष्मण को लगी शक्ति, रामदल में हाहाकार

लक्ष्मण को लगी शक्ति, रामदल में हाहाकार

Fri, 19 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण को लगी शक्ति, रामदल में हाहाकार
औराई। अमीरपट्टी की रामलीला में बुधवार को रामेश्वर स्थापना, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति पर मंचन किया गया। लक्ष्मण को शक्ति लगने पर रामदल में हाहाकार मच गया। वानर सेना ईधर-उधर भागने लगी। पवन सुत हनुमान जब लंका से वापस आए तो समुद्र से आगे बढ़ने को लेकर लोग परेशान हो गए। नल-नील के प्रयास से समुद्र पर पुल का निर्माण हुआ और रामेश्वर की स्थापना की गई। युद्ध टालने के लिए प्रभु श्रीराम ने एक बार फिर बालि पुत्र अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण नहीं माना। मजबूर होकर राम की सेना लंका पर चढाई कर देती है और लंका में कोहराम मच जाता है। कुंभकर्ण वध के बाद रावण ने मेघनाद को युद्ध में भेजा। रामदल की हालत पतली देख लक्ष्मण मेघनाद से युद्ध करने पहुंचे। घनघोर युद्ध के बाद मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति छोड़ देता है। शक्ति लगने के बाद लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। इससे रामसेना में खलबली मच गई। प्रभु श्रीराम बिलखने लगते हैं तो अन्य सहयोगी भी चिंतित हो जाते हैं। विभिषण के कहने पर लंका से सुशेन वैद्य को हनुमान जी लेकर आते हैं। उसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लाते हैं। उसका लेप लगाने के बाद लक्ष्मण सही हो जाते हैं। यह दृश्य देख दर्शकदीर्घा में बैठे लोग जयकारा लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed