{"_id":"5b53833f4f1c1b8f568b5bc2","slug":"181532199743-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सोमवार को गोयल गली में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष अकील अख्तर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया गया। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री सभी जुुमलेबाजी कर रहे हैं। प्रदेश के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है। साल भर की मेहनत पल भर में नष्ट हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत घटने के बाद भी तेल के दाम कम नहीं हुए। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दशरथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार न तो भ्रष्टाचार पर रोक लगा सकी और न ही महंगाई पर। पुरानी पेंशन बहाल न होने से कर्मचारी भी परेशान हो गए हैं। लखनो गांव में भेड़पालक झल्लर पाल को 15 लाख मुआवजा देने की मांग भी की गई। बैठक में जयराम मौर्य, राजमणि यादव, रामाराज, कल्लूराम यादव, राकेश यादव, रेहान अहमद, तेजपति यादव, अय यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सूबेदार सिंह ने की।