{"_id":"5a297ecd4f1c1bb34a8b4b4b","slug":"181512668877-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खरीद होने पर नपेंगे क्रय केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खरीद होने पर नपेंगे क्रय केंद्र प्रभारी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में धान क्रय की प्रगति के लिए विशेष अभियान की रणनीति बनाने को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने विशेष अभियान को प्रभावशाली तरीके से कृषकों के हित में चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही कहा कि धान की कम खरीद करने वाले क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। धान क्रय विशेष अभियान के तहत चार स्तरीय जागरूकता और समस्या निराकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। गांव स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान, लेखपाल के माध्यम से कृषकों को धान क्रय केंद्र के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 20 धान क्रय केंद्र संचालित है। जिन पर पांच दिसंबर तक 6251 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य 53900 एमटी के सापेक्ष मात्र 11.6 प्रतिशत है। धान का कामन मूल्य 1550 रुपये प्रति कुंतल है। इसके साथ ही उतराई, छनाई और सफाई के लिए 15 रुपये प्रति कुंतल दिए जा रहे हैं। धान की खरीद 28 फरवरी तक होगी। धान खरीद विशेष अभियान 15 जनवरी तक चलेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीसीएफ क्रय केंद्र सुरियावां की किसान की ओर से की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, अपर जिलाधिकारी हरीलाल यादव, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, जिला खाद विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा मौजूद थे।