{"_id":"59d7da814f1c1bec538b611e","slug":"181507318401-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान ने जलाई लंका, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान ने जलाई लंका, मचा हाहाकार
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूसराय। विजयदशमी के बाद भी कई स्थानों पर रामलीला शुरू हो गई हैं। श्री नारायण रामलीला समिति बाबूसराय की ओर से बाबूसराय बाजार में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को सीता हरण, लंका दहन पर मंचन किया गया। सुपर्णखा की नाक कटने से गुस्साए रावण ने अपने कई वीरों को राम-लक्ष्मण को मारने के लिए भेजा लेकिन सभी मारे गए। अंत में उसने मामा मारिच के सहयोग से वन में आया और ब्राह्मण वेश में सीता का हरण किया। सोने का हिरण मारने के बाद कुटी पर आने पर सीता को न देख राम-लक्ष्मण व्याकुल हो जाते हैं। ढूढ़ते हुए दोनो भाई सुग्रीव से मिलते हैं। उसके बाद हनुमान जी सीता का पता लगाने लंका जाते हैं। रावण के कहने पर हनुमान की पूछ में आग लगा दी जाती है और हनुमान लंका का दहन कर देते हैं। यह दृश्य देख लीला प्रेमियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
धर्मेन्द्र पाल