{"_id":"6668994097571fd8a10daf45","slug":"18-students-absent-in-semester-examination-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-113001-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सेमेस्टर परीक्षा में 18 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सेमेस्टर परीक्षा में 18 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। दोनों पालियों में 18 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
सुबह पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 10 बजे तक हुई। इसको लेकर कॉलेज गेट पर सात बजे से ही छात्र-छात्राएं पहुंच गई। जांच के बाद सभी को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में स्नातक छठवें सेमेस्टर की संस्कृत और जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 258 विद्यार्थियों में 246 उपस्थित और 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में शाम चार से छह बजे स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें संस्कृत और भौतिक विज्ञान के 219 में 213 उपस्थित और छह छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दोनों पालियों में परीक्षा शांति से हुई। कोई विद्यार्थी अनुचित साधन के साथ नहीं पकड़ा गया।