{"_id":"61560a9b8ebc3e04c222c1be","slug":"18-people-including-9-doctors-remained-absent-bhadohi-news-vns614675555","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 चिकित्सकों समेत 18 लोग रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 चिकित्सकों समेत 18 लोग रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय अस्पतालों में डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लाख कवायद के बाद भी लोग समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदोही क्या पहुंच गए नौ चिकित्सक समेत कुल डेढ़ दर्जन लोग अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की है। डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
रोगियों और तिमारदारों के लगातार शिकायतों के बाद आज एसडीएम सुबह 8.20 बजे इस बीच एसडीएम सीएचसी चौरी रोड के औचक निरीक्षण में पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहला काम किया सभी चिकित्सकों के चैंबरों में जाकर जांच की। इसके बाद बारी बारी से स्वास्थ्य कर्मियों का उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा.वीके सिंह तो उपस्थित थे लेकिन 9 डाक्टर अपनी अपनी कुर्सियों पर नहीं मिले। 9 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कर कुल 18 लोग ड्यूटी पर नहीं मिलने पर अधीक्षक से नाराजगी जताई। यहां तक की पूछा कि लोगों को कितने बजे ड्यूटी पर आ जाना चाहिए तो अधीक्षक ने बताया कि सुबह 8 बजे लोगों को उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर औचक निरीक्षण किया गया। अनुपस्थित सभी लोगों की एक दिन का वेचन काटने की शिफारिश के साथ डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है। एसडीएम ने अस्पताल परिसर भी घूम कर साफ सफाई का जायजा लिया। सफाई से असंतुष्ट दिख रहे एसडीएम ने कहा कि सीएचसी का भवन नया है। ऐसे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। एसडीएम ने अधीक्षक के निर्देशित किया कि शौचालय आदि की साफ सफाई निरंतर होनी चाहिए ऐसा न होने पर जिम्मेदार और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करें।