फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 lakh saplings ready, 13.72 lakh will be planted

18 लाख पौधे तैयार, 13.72 लाख रोपे जाएंगे

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
18 lakh saplings ready, 13.72 lakh will be planted
मानसून की आहट के बीच पौधरोपण की तैयारी तेज हो गई है। जिले की 15 नर्सरियों में विभिन्न प्रजाति के करीब 18 लाख पौधे तैयार हो गए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह से वन विभाग संग अन्य विभाग अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। माह भर पूर्व डीएम आर्यका अखौरी ने सभी विभागों को शत प्रतिशत पौधरोपण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं। हालांकि समुचित संरक्षण के अभाव में ज्यादातर पौधे सूख जाते हैं। अब एक बार फिर जुलाई में पौधरोपण के लिए वन विभाग की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। करीब दो महीने में 12 लाख से अधिक गड्ढों की खोदाई कर दी गई है, जबकि जून में तीन लाख गड्ढे खोदे जाने हैं। यह कार्य पूरा कराने के लिए वन विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। वन विभाग के ज्ञानपुर रेंजर रिचेश मिश्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13,72,770 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए तीनों तहसीलों के 15 नर्सरियों में 18 लाख पौधे तैयार हो गए हैं। मानसून शुरू होने पर जुलाई के पहले सप्ताह में पौधरोपण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed