फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 lakh plants are being prepared using sprinkler method

Bhadohi News: स्प्रिंकलर विधि से तैयार हो रहे 18 लाख पौधे

Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 lakh plants are being prepared using sprinkler method
ज्ञानपुर। इस साल मानसून सत्र में 12 लाख 60 हजार पौधे रोपित होंगे। इसको लेकर वन विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। विभाग की नौ नर्सरी में इस समय 18 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से इसकी नियमित निगरानी की जा रही है। विभाग कुल 23 प्रकार के पौधे तैयार कर रहा है। खास बात है कि इस साल पहली बार मुख्यालय की नर्सरी जोरई में स्प्रिंकलर विधि से पौधों की सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन

धरती के हरा भरा करने की दिशा हर साल सभी विभागों के समन्वय से लाखों पौधों का रोपण होता है। पौधे रोपित तो किए जाते हैं, लेकिन अधिकतर पौधे सूख जाते हैं। वहीं तमाम पौधों को पशु नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि इस साल फिर से मानसून सीजन में 12 लाख 60 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वन विभाग समेत 15 विभागों के संयुक्त तत्वावधान में पौधे रोपित होंगे। इसमें तीन लाख पौधे वन विभाग रोपित करेगा। उद्यान विभाग को छोड़ कर सभी विभाग को वन विभाग पौधों की सप्लाई करता है। इस समय वन विभाग 18 लाख पौधे तैयार कर रहा है। जिसमें आम, अमरुद, महुआ, पीपल, बरगद, पाकड, शनि, सईजन, नीम, नीबू, करौंदा, जामुन, कटहल, बेल, इमली आदि शामिल है। ज्ञानपुर के चार रेंज, भदोही के दो और औराई के तीन रेंज की नर्सरी में यह पौधे तैयार हो रहे हैं। इसे मानसून सत्र में जुलाई से सितंबर के मध्य रोपित किया जाता है। बीते साल 12 लाख 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रिंकलर विधि से यह होते हैं पौधे
पौधों की सिंचाई स्प्रिंकलर विधि से होने पर पौधों की गुणवत्ता अच्छी होती है। इसमें पौधों को आवश्यकता अनुसार पानी मिलता है। पानी पौधों की तना को भींगोते हुए जड़ तक पहुंचता था। इससे पौधों की गुणवत्ता उत्तम होती है। स्प्रिंकलर सिंचाई में, पानी को पौधों के ऊपर या आसपास छिड़काव की तरह डाला जाता है।

विभाग के नौ नर्सरी में करीब 18 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 12.60 लाख पौध रोपित होगा। इस साल 23 प्रकार के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें अलग-अलग विभागों को दिया जाएगा। - नीरज आर्य, डीएफओ, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article