{"_id":"635d04f56a3eda3dc37c1ad9","slug":"17th-death-in-bhadohi-durga-puja-pandal-fire-70-years-old-woman-died-still-28-admitted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में 17वीं मौत, 70 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, अब भी 28 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में 17वीं मौत, 70 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, अब भी 28 भर्ती
Sat, 29 Oct 2022 04:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:18 PM IST
सार
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर बीते दो अक्तूबर को रात करीब नौ बजे भदोही के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में अब तक 17 की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही पूजा पंडाल अग्निकांड में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह एक और दुखद खबर आई। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान 70 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पूजा पंडाल अग्निकांड में मृतकों की कुल संख्या 17 हो गई। अभी भी लगभग 28 मरीजों का इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर बीते दो अक्तूबर को रात करीब नौ बजे नरथुआं के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। घटना में पहले दिन चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 77 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शासन के निर्देश पर सभी को जिले के निजी और वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पिछले 14 दिनों से हादसे से संबंधित लगातार अच्छी खबरें आ रही थी और रोज कुछ न कुछ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे थे। हालांकि 14 दिनों बाद हादसे से संबंधित फिर से बुरी खबर आई। शनिवार को हादसे में झुलसी 70 वर्षीय महिला इन्द्रावती देवी की मौत हो गई। इन्द्रावती लगभग 65 फीसदी झुलस चुकी थीं।
विज्ञापन
उनका उपचार बीएचयू अस्पताल में चल रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इन्द्रावती की मौत पर शोक संवेदना प्रकट की है।