{"_id":"5c588873bdec2213dd6db43f","slug":"171549305971-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा सप्ताह का डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा सप्ताह का डीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर सोमवार को डीएम और एसपी ने फीता काटकर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संबंध में लोगों को लोकगीतों के माध्यम से सुरक्षा का संदेश दिया गया।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन डीएम राजेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होनें हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन का रवाना किया। कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए सड़क सुुरक्षा नियमों का पालन करना सबका भी का र्तव्य है। आए दिन हो रहे सड़क हादसे से बचने के लिए जागरूकता की जरूरत है। एसपी राजेश एस ने सबसे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि चार से 10 फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। वहीं यात्रीकर अधिकारी शारदा कुमार मिश्र की ओर से सड़क सुरक्षा के नियमों को जनांदोलन बनाने की अपील की। इस दौरान भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने अपने गीतों के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन पीसी उपाध्याय ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, बीएसए, सीडीओ, डीएसओ, ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के प्रतिनिधि समेत विभिन्न स्कूल के प्रबंधक मौजूद रहे।