फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तिलकुट की खुशबू हुई महंगी

तिलकुट की खुशबू हुई महंगी

Fri, 04 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
तिलकुट की खुशबू हुई महंगी

विज्ञापन



ज्ञानपुर। गुड़ और तिल से बने आयटमों समेत अनाज पर महंगाई की मार से अन्नदान का त्योहार मकर संक्रांति की खुशियां फीकी न पड़ जाए। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अनाज और खिचड़ी के आयटमों की कीमत 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे बाजार भी प्रभावित हो चला है। महंगाई और परिवहन खर्च बढ़ने के चलते बाजार में और बड़े शहरों से माल मंगवाने की बजाए लोकल स्तर पर आयटम तैयार कराकर बाजार में उतारे जा रहे हैं। मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। अन्नदान के इस पर्व को लोक परंपरा में खिचड़ी नाम इसलिए भी दिया गया है कि इस दिन विभिन्न अनाजों का पूजन किया जाता है और जरूरतमंदों को अन्न का दान किया जाता है। साथ ही तिल और गुड़ से बने मीठे आयटमों का सेवन किया जाता है। लेकिन, बाजार में महंगाई के असर से इस बार की खिचड़ी की मिठास फीकी हो चली है। जिले के बाजार में पिछले वर्ष जो तिल 120 रुपये किलो थी, वह इस बार 150 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। इससे बने उत्पादों के दाम में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह गुड़ की सोंधी खुशबू पर भी महंगाई का डंडा चला है। पिछले वर्ष 40 से 45 प्रति किलो के रेट में बाजार में बिकने वाले गुड़ को इस बार 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। गुड़ के साथ मूंगफली आदि डालकर बनाई गई पापड़ी (पट्टी) पिछले वर्ष 80 रुपये प्रति किलो था। इस बार यह अभी 100 रुपये किलो बिक रहा है। ज्ञानपुर के दुकानदार संतोष कुमार बताते हैं कि बाहर से माल मंगवाने पर खर्च ज्यादा लग रहा है। साथ ही मिलावट के लिहाज से भी शुद्धता की गारंटी नहीं है। इसलिए स्थानीय स्तर पर माल तैयार करवाया जा रहा है। खिचड़ी आने तक इन आयटमों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।

सामान/अनाज - पिछले साल का रेट- मौजूदा रेट
तिल- 120- 150
चिवड़ा -35 - 40
लाई ढूंढा- 80 -100
गुड़ की पापड़ी -80- 100
गट्टा- 50- 60
गट्टी- 55- 70
गुड़ -45- 60
रामदाना- 90- 100
चना-90- 120
गजक- 120- 150 --
बेसन में मिलावट, सेव लड्डू महंगा
ज्ञानपुर। बेसन से तैयार होने वाले आयटमों में मिलावट की आशंका प्रबल हो गई है। मकर संक्रांति पर बेसन के सेव और गुड़ को मिलाकर बनाए जाने वाले लड्डू लोगों की पहली पसंद रहते हैं, लेकिन बाहर से आने वाले बेसन में मिलावट की बात सामने आने के बाद लोग चना खरीदकर अपने सामने बेसन पिसवाकर उसका इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। त्योहार पर खपत बढ़ने से चने के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। चना बाजार में 120 रुपये किलो बिक रहा है। इसके चलते पिछली बार 50 रुपये के आसपास बिकने वाले बेसन के सेव लड्डू इस बार 70 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। मकर संक्रांति के आसपास इन आयटमों के और महंगा होने की आशंका है।
विज्ञापन

-
बेसन में मिलावट की बात सामने आई है, लेकिन पता चला है कि चने के बेसन में मटर का बेसन मिलाकर बेचा जा रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय नहीं है, लेकिन ग्राहक को यह बताया जाना चाहिए कि यह मिक्स बेसन है। खेसारी या अन्य मिलावट की जांच के लिए निरीक्षण कर सैंपल उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजुला सिंह, जिला अभिहीत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed