फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल

Wed, 26 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल
ज्ञानपुर। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1290 बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जगह-जगह हुए आयोजन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में अकोढ़ा, सर्रोई, असनांव और बरदहां बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ के मुखिया होते हुए भी सादगी के प्रतीक रहे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि अगर हमें उपाध्याय जैसे दो लोग मिल जाएं तो देश में जनसंघ का विस्तार हो जाए। उनकी सोच अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास करने का रहा। मौके पर प्रभात कुमार, दिनेश पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला, आशुतोष पांडेय, अशोक पाठक, लाल बहादुर मौर्य, रोहित पांडेय आदि रहे। ज्ञानपुर नगर के महेंद्र कटरा में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा आज 11 करोड़ कार्यकर्ताओं का वटवृक्ष तैयार किया है। मौके पर आनंद मिश्रा, रमेश सोनकर, लालमणि, विनोद बिंद, चंद्रूलाल चंद्राकर, राजेंद्र बघेल, धर्मेन्द्र उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय, नंदलाल मौर्य, दीपक कुमार, विनय आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार, नगर के खलवापुर सेक्टर में भाजपा नेता संदीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में जयंती मनी। मौके पर जय प्रकाश, कमलेश, विनय, मनोज, लक्ष्मी बिंद, संजय, रवि, मिथिलेश, राकेश, राजेश गौतम आदि रहे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार चकचंदा में कुंज बिहारी मिश्र, राजेंद्र मिश्र, राजेश दूबे, जिलाजीत, रविचंद यादव, सूरज गौतम ने जयंती मनाई। महाराजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वच्छता मिशन के तहत स्कूल आसपास साफ-सफाई की गई। वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और पंडित जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमोद पाठक, रमाकांत तिवारी, चंद्रमा प्रसाद, ओमप्रकाश, अरुण दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, अमित पांडे, मंडल सोनकर, ओमप्रकाश, कपिल मिश्र आदि रहे। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से पटेल नगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही देश का विकास हो सकता है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्वच्छता पखवारा चलाया जाएगा। मौके पर गोरेलाल पांडेय, जेपी सिंह, संयोग सिंह, नवनीत मिश्र, राजेश बेलदार, शुभम मिश्रा, पवन पांडेय, नागेंद्र दूबे आदि रहे। इसी तरह जंगीगंज बाजार के सहकारी समिति पर पंडित जी की जयंती मनाई गई। मौके पर जयशंकर तिवारी, दीपक, अनंत मिश्र, सुनील मिश्र, आलोक मिश्रा,विनय बहादुर मिश्र, नीरज मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed