फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   माइनर टूटा

माइनर टूटा

Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
माइनर टूटा
लालानगर।ज्ञानपुर मुख्य नहर से निकले गांधी माइनर का गेट टूटने के बाद जलमग्न हुए चार गांवों की सुधि लेने शुक्रवार को भी प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। गेट को बनवाने के लिए भी नहर विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की गई। उधर गांव में भीषण जलभराव को लेकर ग्रामीण नाराज हैं। गौरतलब है कि गोपीगंज थानाक्षेत्र के गांधी गांव स्थित ज्ञानपुर नहर प्रखंड से होलपुर, गांधी, धनापुर के तरफ जाने वाले माइनर का गेट टूट गया था, जिससे होलपुर समेत चार गांवों में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 दिन से टूटे माइनर को संबंधित विभाग के कर्मचारी अवगत कराने के बाद भी नहीं बनाए, जिससे गांव झील जैसा नजर आने लगा है। शुक्रवार को भी लापरवाह कर्मचारी ग्रामीणों की समस्या जानने नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed