फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   170 found infected, including the CEO of Beeda

बीड़ा के सीईओ समेत 170 मिले संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
170 found infected, including the CEO of Beeda
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को बीड़ा के सीईओ समेत 170 नए संक्रमित मिले हैं। पिछले छह दिनों में संक्रमितों की संख्या 685 पहुंच गई है। अब संक्रमितों की कुल संख्या 3097 पहुंच गई है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को 18 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की 2304 हो गई है, जबकि कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 747 सक्रिय रोगी शेष है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर कोरोना ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इस के बावजूद लोग आदत से बाज नहीं आ रहे है। शासन की ओर से गाइड लाइन जारी किया गया है कि टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। बार बार हाथ धोने एवं मास्क लगाए जाने की सलाह दी गई है फिर भी लोग लापरवाह बने हुए है। जिस रफ्तार से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उससे साफ है कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाएगी। संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या और 43 की मौत होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। बृहस्पतिवार को मिले कोरोना रिपोर्ट में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इस संबंध में सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 170 की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर महानगरों से आए यात्रियों की जांच प्रतिदिन की जा रही है। लोगों को कोरोना के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed