फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   17 committees will be upgraded

Bhadohi News: 17 समितियों को किया जाएगा अपग्रेड

Sat, 19 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
17 committees will be upgraded
ज्ञानपुर। जिले की सभी सहकारी समितियों का लेखा-जोखा अब ऑनलाइन होगा। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। अंतिम चरण में शेष बची 17 समितियों को डिजिटल किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद सिर्फ एक क्लिक पर समितियों का पूरा ब्योरा देखा जा सकेगा। इससे समितियों से जुड़े किसानों को लेन-देन में सहूलियत मिलेगी। जिले में 52 सहकारी समितियां है। दो साल पहले तक सिर्फ 40 समितियां ही सक्रिय रहीं। धीरे-धीरे 12 अन्य समितियों को भी सक्रिय किया गया। समितियाें से किसानों को खाद-बीज, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही ऋण भी मुहैया कराया जाता है। अभी तक समितियों को अपने कारोबार और लेन-देन का हिसाब रजिस्टर में रखना होता है। एक-एक विवरण को रजिस्टर में दर्ज करने, उसे सुरक्षित रखने और समय-समय पर मिलान कराने में कठिनाई होती है। आकस्मिक स्थिति में सदस्य पैसा की जमा-निकासी करना चाहे तो समिति से बैंक तक का पूरा रिकॉर्ड खंगालना पड़ता है। इसमें काफी वक्त लग जाता है। समितियों के कामकाज को आसान बनाने और किसानों की सहूलियत के लिए सभी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एआर सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि एक-एक समिति को अपग्रेड करने पर करीब ढाई से तीन लाख रुपये खर्च हो रहा है। इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed