{"_id":"5c114fc6bdec2241b1429b26","slug":"161544638406-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सभा में जाएंगे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सभा में जाएंगे कार्यकर्ता
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। 16 दिसंबर को कुंभ मेले की योजनाओं का शुभारंभ करने प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भदोही और नईबाजार से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। बुधवार को चकसैफ स्थित रामा शिव मंदिर पर बैठक में भाजपा भागीदारी की रणनीति तय करते हुए कहा गया कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भागीदारी करें। बताया गया कि प्रयागराज चलने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
बैठक में तय हुआ कि भदोही और नईबाजार सेक्टरों को मिलाकर कुल एक हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा.विनोद कुमार सोनकर शास्त्री ने कहा कि सभा में भागीदारी के लिए बस की व्यवस्था की जा रही है जो सेक्टर स्तर तक कार्यकर्ता जा सकेंगे। कहा गया कि सुबह 8 बजे सभी सेक्टरों से लोग रवाना होंगे। जहां अंधावा में दिन में 11.30 बजे प्रधानमंत्री की सभा निश्चित है। बैठक में पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि कार्यकर्ता उपना उत्साह बनाएं रखें। इन चुनावों का लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैठक में अजय दूबे, प्रिय कुमार श्रीवास्तव, प्रिंस गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, कामता चौरसिया, सुभाष मौर्य, रामनरेश चौहान, दीना सोनकर, मुन्नालाल, राजीव मोदनवाल, मुन्नीलाल सेठ, जावेद कुरैशी, आदि उपस्थित रहे।