फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एडीआरएम ने स्टेशन पर देखी स्वच्छता अभियान की हकीकत

एडीआरएम ने स्टेशन पर देखी स्वच्छता अभियान की हकीकत

Sat, 29 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एडीआरएम ने स्टेशन पर देखी स्वच्छता अभियान की हकीकत
भदोही। उत्तर रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने शुक्रवार को भदोही स्टेशन का निरीक्षण किया। वह स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लेने दोपहर में पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर हाल में स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाएं। यहां तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी है। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। रेल मंत्रालय की ओर 20 सितंबर से स्वच्छता पखवारा चलाया जा रहा है। इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी को साफ-सफाई रखने के आदेश दिए गए हैं। कहा अपने कार्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन की स्वच्छता आप सब पर है। इसलिए गंदगी पर कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर में घूम कर सफाई व्यवस्था देखी। वे साफ-सफाई से संतुष्ट दिखे। अचानक पहुंचे एडीआरएम ने स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। निर्माण एजेंसी के लोगों को समयबद्ध और मानक के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया। उल्लेखनीय है कि काफी समय से प्लेटफॉर्म संख्या एक पर वेटिंग हाल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से स्टेशन के सामने वाले हिस्से में होने वाले निर्माण के बारे में जानकारी ली साथ ही शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। वे सवा घंटे तक स्टेशन पर रहे। इस दौरान मातहत दौड़ भाग में ही लगे रहे। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed