फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, मुश्किलें बढ़ी

गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, मुश्किलें बढ़ी

Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी, मुश्किलें बढ़ी
सीतामढ़ी। दो दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को गंगा का जल स्तर फिर बढ़ने लगा। सुबह एक सेंटीमीटर प्रति घंटे से बढ़ रहा जल स्तर शाम को कम होकर आधे सेंटी मीटर प्रति घंटे पर आ गया, हालांकि जलस्तर बढ़ने से कटान की गति तेज हो गई है।
विज्ञापन

गत 12-13 दिनों से हो रही बारिश के चलते हर तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। दो दिन 73 मीटर पर स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा। केंदीय जल आयोग के मीटर गेज पर शाम छह बजे का जल स्तर 73.170 मीटर दर्ज किया गया। गंगा की तेज धारा से किनारे के रहवासियों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। तीन ओर गंगा से घिरे कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा में गंगा का कटान तेजी पकड़ने लगा है, वहीं कुछ गंगा तटीय गांवों इटहरा, बनकट, मवैयाथान सिंह आदि में हल्की कटान शुरू होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। छेछुआ और भुर्रा में कटान तेज होने से दोनों गांवों के किसानों की नींद उड़ने लगी है। किसान शासन और जिला प्रशासन को कोस रहे हैं कि उनकी कृषि योग उपजाऊ भूमि गंगा के कटान की भेंट चढ़ती जा रही है, लेकिन समस्या समाधान के लिए कोई भी उपाय नहीं किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से गंगा की धारा में परिवर्तन हो गया और गंगा की धारा जनपद के कई गांवों की ओर कटान करने लगी बाढ़ के सीजन में तो स्थिति काफी बिगड़ जाती है। छेछुआ और भुर्रा के साथ अन्य कई गांवों में भी कटान होने लगी है। समायाओं को लेकर पूरे कोनिया के किसानों में रोष है।
विज्ञापन

इनसेट
छेछुआ पहुंचे एडीएम और एसडीएम
सीतामढ़ी। गंगा से कटान प्रभावित छेछुआ गांव में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा और उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अमृता सिंह गंगा कटान की स्थिति देखने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने कटान से बचाव के लिए किसानों को भरोसा दिया। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि जलप्रवाह अभी गांवों से दूर है, हालांकि तराई क्षेत्र में कटान शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है। शनिवार को सिंचाई विभाग की टीम छेछुआ और भुर्रा गांव पहुंचेगी। कटान रोकने के लिए जो हर संभव प्रयास होगा उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed