फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी

Sat, 07 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
भदोही। भदोही तहसील में एसडीएम और बार एसोसिएशन के बीच चला आ रहा गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। इसके चलते तीन सप्ताह से बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्य में भाग नहीं ले रहे हैं। गत दो दिनों से अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय के बाहर क्रमिक अनशन कर रहे हैं जो शुक्रवार को भी चला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग दोहराई और कहा कि शीघ्र ही ज्ञानपुर डिस्ट्रिक्ट बार सेंट्रल बार एसोसिएशन ज्ञानपुर के अधिवक्ता भी आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने जिला प्रशासन पर देरी का आरोप लगाया। कहा कि अधिवक्ताओं की बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बारे में मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने भी मोबाइल पर वार्ता में आश्वस्त किया कि शीघ्र कोई निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अब तक हीला हवाली की जा रही है। बताया कि आज प्रस्ताव पास कर ज्ञानपुर डिस्ट्रिक्ट बार और सेंट्रल बार एसोसिएशन ज्ञानपुर को पत्र लिख कर उनका समर्थन मांगा गया है। शीघ्र ही हमारे आंदोलन को उनका भी समर्थन मिलेगा। आंदोलन में अधिवक्ता कृपाशंकर मिश्रा, लालधर पांडेय, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, संदीप यादव, अमरनाथ यादव, श्यामनारायण यादव, चंद्रशेखर यादव, सूरज यादव, मोतीलाल, नंदलाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed