{"_id":"59837e164f1c1b0e7e8b466f","slug":"161501789718-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से केएनपीजी कॉलेज में चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से केएनपीजी कॉलेज में चलेंगी कक्षाएं
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम वर्ष की कैशलेस प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश संपन्न होने के अगले दिन यानी चार अगस्त से कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया है। कॉलेज में शिक्षण सत्र 2017-18 का शिक्षण कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।
अगस्त के पहले सप्ताह में कक्षाओं का संचालन शुरू होना करीब डेढ़ दशक का रिकार्ड टूटा है। क्योंकि पिछले डेढ़ दशक तक स्नातक की कक्षाएं सितंबर के पहले नहीं शुरू हो पातीं थीं। कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया इस बार तीन सप्ताह तक चली। अब शीघ्र ही कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू हो जाएगा। प्राचार्य डॉ. जयशंकर मिश्र ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए इस बार शुल्क जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई थी। कैशलेस व्यवस्था से सभी को राहत मिली है। प्राचार्य ने नए छात्रों को भी शुक्रवार से शुरू हो रही कक्षाओं में पहुंचने के लिए निर्देश दिया है।