फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 cooperative societies to be revamped at a cost of 1.05 crore.

Bhadohi News: 1.05 करोड़ की लागत से 16 सहकारी समितियों का होगा कायाकल्प

Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
16 cooperative societies to be revamped at a cost of 1.05 crore.
ज्ञानपुर। जिले की 16 सहकारी समितियों का एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सहकारिता विभाग ने प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। संस्तुति होने पर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। प्रत्येक समिति पर 6.50 लाख से सात लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 52 सहकारी समितियां हैं, जबकि कुछ नई समितियां भी खोली जा रही हैं। इन समितियों के माध्यम से किसानों को उर्वरक, बीज और ऋण आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। धान और गेहूं खरीद के दौरान भी किसानों से उपज की खरीद इन्हीं केंद्रों पर की जाती है। केंद्र में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद समितियों का नाम बदलकर बी-पैक्स कर दिया गया है। प्रत्येक समिति में 250 सदस्य भी बनाए गए हैं। जिले की अधिकांश समितियां करीब ढाई से तीन दशक पहले बनीं थीं। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण कई समतियों के भवन जर्जर हो गए हैं। इससे खाद-बीज भंडारण और वितरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण क्षेत्रों की समितियों में केंद्र सरकार की योजना के तहत कंप्यूटरीकरण का कार्य भी शुरू किया गया है, लेकिन जर्जर भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सहकारिता विभाग ने 16 समितियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार किया है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति मिलने पर इसे शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने पर संबंधित समितियों पर काम शुरू होगा। बी-पैक्स पीपरगांव, खमरिया, जाठी, महराजगंज, उदयकरनपुर, अस्ती, जगदीशपुर, याकूबपुर, डुड़वा कुकरौठी, मऊरामशाला, कनकपुर, जगदीशपुर, महजूदा, छनौरा, पूरे मनोहर, नारेपार स्थित समितियों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव है। एआर सहकारिता राम प्रकाश का कहना है कि 16 समितियों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद शासन को भेजा जाएगा। बजट मिलने पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed