फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   16 absent including headmaster, salary and honorarium interrupted

Bhadohi News: हेडमास्टर समेत 16 अनुपस्थित, वेतन और मानदेय बाधित

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
16 absent including headmaster, salary and honorarium interrupted
ज्ञानपुर। अफसरों की सख्ती के बाद भी परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही। बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स में नामित अधिकारियों ने दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें एक प्रधानाध्यापक समेत 16 शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीएसए ने नो वर्क नो पे के तहत सभी का एक-एक दिन का वेतन-मानदेय रोकते हुए तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर समय से पहले बिंद मिला। जिस पर हेडमास्टर को नोटिस भेजकर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुरियावां, औराई, ज्ञानपुर और जिला समन्वयकों ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें औराई के खरगपुर विद्यालय में सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौर्य, अरूण कुमार मौर्य, रामचंद्र और ममता देवी अनुपस्थित मिलीं। ज्ञानपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवास में गुलशन मुख्तार, सुनीता पाल, ज्योति पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरई मिश्रानी में अनुदेशक रेनू गुप्ता, सुनीता मौर्य गैर हाजिर रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुर समय से पहले बंद मिला। जिस पर हेडमास्टर गुलाबच चंद्र संग सहायक अध्यापिका रचना मौर्य, सुनीता देवी, सीमा का वेतन रोका गया। इसी तरह शिक्षामित्र विद्या भारती, अशोक कुमार सरोज और राजकुमार सरोज भी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और समन्वयकों की संस्तुति पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोक दिया। उन्होंने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर जवाब मांगा। कहा कि अगर स्कूल में शिक्षक नहीं आ रहे हैं तो आपके स्तर पर क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed