फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पांच किलोमीटर के जाम ने रुलाया,बेबस रही पुलिस

पांच किलोमीटर के जाम ने रुलाया,बेबस रही पुलिस

Thu, 30 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
पांच किलोमीटर के जाम ने रुलाया,बेबस रही पुलिस
गोपीगंज। 45 डिग्री के तापमान में बृहस्पतिवार को राजमार्ग पांच किलोमीटर के लंबे जाम ने रुला दिया। जल्दबाजी दिखाने वाले कार सवार बड़ा चौराहा के पास मिट्टी के ढूंहों में फंस कर परेशान नजर आए। तो वहीं पड़ाव और कठौता तिराहा धूल की गुबार से ढंका रहा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में सिक्सलेन के तहत निर्माणाधीन फ्लाईओवर धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर पहुंच रहा है। इस बीच कार्यदायी संस्था फ्लाईओवर के नीचे लगे अस्थायी डिवाइडरों को हटाने-बढ़ाने, गड्ढों को पाटने के अलावा सड़क का चौड़ीकरण एक साथ शुरू करा देने से दोनों लेन पर जाम का झाम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कांजी हाउस के पास से मिर्जापुर रोड तिराहे तक फ्लाईओवर के ऊपरी हिस्से को पूरा करने के लिए लग रहीं हाईफाई मशीनें भी जमा को बढ़ाने में महती भूमिका निभा रही है। मिर्जापुर रोड तिराहा से कोतवाली तक वृहद अतिक्रमण भी कम कहर नहीं ढा रही है। वाराणसी से इलाहाबाद की सफर तय करते हुए नगर पहुंचने वाले वाहनों को नगर में लगने वाले जाम में फंसना महंगा पड़ जाता है। ऊपर से तेज धूप और उबाल मारने वाली गर्मी वाहन को छोड़ कर अगल-बगल होने में ही चालक भलाई समझ रहे हैं। कौलापुर से मिर्जापुर रोड तिराहे तक लगा जाम काफी झंझावतों से कम नहीं रहा। जाम से राहत दिलाने के लिए ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड तिराहा समेत अन्य स्थलों पर लगी पुलिस नजाकत को देख छांव में बैठे रहना ही मुनासिब समझती रही। हालांकि अब पैदल, साइकिल से चलने वालों को भी घंटों जाम में उलझे रहना मजबूरी बन कर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed