फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने में विपणन विभाग फिसड्डी

गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने में विपणन विभाग फिसड्डी

Thu, 30 May 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करने में विपणन विभाग फिसड्डी
ज्ञानपुर। विपणन विभाग गेहूं के लक्ष्य को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। इससे जिले में अब तक 70 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। केंद्रों पर बिचौलियों के हाथों किसान हलाल हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं। इससे विपणन विभाग गेहूं खरीद लक्ष्य पूरा करने में लड़खड़ाता नजर आ रहा है। जहां औराई में 2369 एमटी गेहूं की खरीद हुई है, वहीं गोपीगंज रोही केंद्र पर गेहूं खरीद केवल पांच फीसदी ही हो पाई है।
विज्ञापन

विपणन विभाग की ओर से जिले में कुल 30 हजार एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे 15 जून तक पूरा करने का दावा किया गया है। गेहूं की कटाई-मड़ाई के साथ अप्रैल से ही गेहूं की खरीद शुरू हो गई थी। जिले में छह विपणन केंद्रों के अलावा पीसीएफ और कर्मचारी निर्माण निगम के दो दर्जन से अधिक केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। शुरुआती दौर में कुछ केंद्रों पर गेहूं खरीद कच्छप गति से चल रही थी। हालांकि बीच में गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग लक्ष्य को पूरा करने में फिसड्डी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ केंद्रों पर किसान बिचौलियों के हाथों हलाल हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी मौन हैं। सुरियावां पीसीएफ केंद्र और औराई विपणन केंद्रों पर यही हाल देखने को मिल रहे हैं, हालांकि अब तक सभी केंद्रों पर तीन हजार सात सौ 13 किसानों से 20 हजार 9 99 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। औराई विपणन केंद्र गेहूं खरीद में सबसे आगे तो पीसीएफ गोपीगंज रोही गेहूं खरीद में सबसे पीछे है। विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्रों की जांच कर गेहूं खरीद को गंभीरता से लेने की हिदायत दी गई है। 15 जून तक गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed