{"_id":"5ceed26ebdec22076759fe75","slug":"155915535711350-bhadohi-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर आग, 350 बोरे गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर आग, 350 बोरे गेहूं जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति शेरपुर गोपलहां में बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब अबूझ हाल में आग लग गई। इससे किसानों से खरीद कर रखा गया 350 बोरी गेहूं जलने लगा। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तीन से चार क्विंटल गेहूं नष्ट होने का अनुमान जताया जा रहा है। कर्मचारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
जिले में विपणन, पीसीएफ और निगम के क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है। सहकारी समिति शेरपुर गोपलहां को पीसीएफ का क्रय केंद्र बनाया गया है। गोदाम में करीब 500 बोरी गेहूं खरीद कर रखा गया है। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। शोरगुल मचाने पर आसपास के ग्रामीण और कर्मचारियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक 350 बोरियों का ऊपरी हिस्सा जल गया था। इससे प्रत्येक बोरी में 10 से 15 किलो गेहूं का नुकसान हुआ। समिति के सचिव बब्बन यादव और कर्मी श्यामधर ने कहा कि आग लगने से तीन से चार क्विंटल गेहूं का नुकसान हुआ। उनका कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। हालांकि यह जांच का विषय है।