फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए सफाई अहम

पर्यावरण संरक्षण के लिए सफाई अहम

Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए सफाई अहम
ज्ञानपुर। नगर पंचायत की ओर से बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ठोस और अपशिष्ट निस्तारण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कचरे से नगर पंचायत के आय बढ़ाने के प्रारूप के बारे में समझाया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन तहत ठोस एवं अपशिष्ट निस्तारण (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के संबंध में जानकारी दी गई। शासन से आए जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए साफ-सफाई अहम है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट न होने से प्रदूषण तेजी से बढ़ता है। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दूबे ने कहा कि अब घरों से निकलने वाले कचरे को तीन श्रेणी में बांट कर उससे नगर पंचायत की आय बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गीले कचरे को मिट्टी में दबा कर उससे कंपोस्ट तैयार किया जाएगा, जिसे किसानों को बेच कर राजस्व अर्जित किया जाएगा। सूखे कचरे में लोहे आदि आएंगे, जिनसे दूसरा सामान बनेगा। तीसरे चरण में इलेक्ट्रॉनिक के सामान रहेंगे। उससे थैला आदि तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से नगर में जहां स्वच्छता का ग्राफ बढ़ेगा, वहीं सरकारी राजस्व का फायदा भी होगा। मौके पर कुमार गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed