{"_id":"5ced7dfcbdec22071c2e0866","slug":"155906820410-bhadohi-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित बाइक पेड़ से टकराई,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित बाइक पेड़ से टकराई,चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर चौराहे के समीप मंगलवार को भोर में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां बाइक के असंतुलित होकर पेड़ से टकरा जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
भदोही क्षेत्र के घसकरी-रामपुर निवासी त्रिलोकीनाथ (38), उनके पुत्र छोटू (12), श्याम नारायण (22) और आनंद (14) बाइक पर सवार होकर सुरियावां के बहुता गांव में बारात में गए थे। वहां से चारों एक साथ भोर में बाइक से घर के लिए निकल पड़े। कस्तूरीपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहुंच कर बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गए। इससे चारों बाइक समेत गिर कर लहूलुहान हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना तत्काल यूपी-100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को एंबुलेंस से पीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया। जहां से चारों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां भी चोट की अधिकता के कारण त्रिलोकीनाथ और छोटू की हालत नाजुक देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।