फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आठ माह से प्लेटफार्म पर खतरा बढ़ा रहे कंकरीट प्लेट

आठ माह से प्लेटफार्म पर खतरा बढ़ा रहे कंकरीट प्लेट

Wed, 22 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आठ माह से प्लेटफार्म पर खतरा बढ़ा रहे कंकरीट प्लेट
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अधिकारियों अनदेखी कहा जाए या कार्यदायी संस्था की मनमानी। जंगीगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आठ माह से कंक्रीट प्लेट यात्रियों के लिए खतरा बढ़ाने का काम कर रहे हैं। कंक्रीट प्लेटों के बीच उलझ कर जहां यात्री चोटिल हो रहे हैं तो वहीं ट्रेनों को पकड़ने में दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विस्तारीकरण योजना के तहत प्लेटफार्मों को ऊंचा करने के साथ ही विस्तार कर सौंदर्यीकरण का कार्य कार्यदायी संस्था ने महीनों पूर्व शुरू तो करा दिया गया लेकिन कंक्रीट प्लेटों की ढलाई के बाद बेतरतीब ढंग से प्लेटफार्म नंबर दो के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर छोड़ दिया जाना यात्रियों के लिए गंभीर घटनाओं को बढ़ावा देने जैसा साबित होने लगा है। रूट पर सुबह, दोपहर और शाम चलने वालीं पैसेंजर ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अधिक बढ़ जाने से स्टेशन पर पहुंच कर यात्रा करने वालों की समस्या भी दिनों दिन बढ़ गई है। दिन के समय किसी तरह बच बचाकर यात्री ट्रेनों पर चढ़-उतर लेते हैं किंतु रात के समय कंक्रीट प्लेटों में फंसने का भय सताता रहता है। सबसे जटिल समस्या ट्रेनों के क्रासिंग के समय उत्पन्न होती है जब एक साथ तीनों लाइन पर ट्रेनें आ जाती है। उक्त दौरान मयपरिवार और सामान के साथ यात्रियों को काफी दिक्कत सहनी पड़ती है। सुरेश कुमार, अजीत, अरुण, प्रमोद, विष्णु आदि यात्रियों ने डीआरएम वाराणसी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उचित कदम उठा कर समस्या से निजात दिलाने और कार्यदायी संस्था के खिलाफ भी सख्ती बरतने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed