फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने लिया समृद्घ का संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने लिया समृद्घ का संकल्प

Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने लिया समृद्घ का संकल्प
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व अधिवक्ता जगदीश प्रसाद पासी की अध्यक्षता में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि कैंप कार्यालय ज्ञानपुर में एकता-अखंडता और समृद्घि का संकल्प लेकर मनाया गया। तत्पश्चात हुई गोष्ठी में संचार क्रांति का नायक बता कर चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्घासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि स्व.गांधी एक कुशल राजनीतिज्ञ, सफल प्रशासक और मृदुभाषी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे जिनकी कमी कभी पूरी नहीं जा सकेगी। उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए मार्ग का अनुश्रवण करना ही सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। स्व.गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को लागू कर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नौजवानों को मताधिकार का अधिकार दिलाने, महिलाओं को पंचायती चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रजातंत्र को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दूर संचार क्रांति लाकर देश को संचार के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वहीं लल्लन मिश्रा, सुरेश चंद उपाध्याय आदि ने भी स्व.गांधी को देश का ही नहीं बल्कि विश्व का राजनेता बताकर जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेश पांडेय, संजीव दुबे, गुलजारीलाल उपाध्याय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, हीरामणि चौबे, डा.सगीर हसन खां, एबरार अली, प्रेमबिहारी यादव, विनय पांडेय, अशोक मिश्र, जान मोहम्मद, शशिकुमार पांडेय, सूर्यमनि यादव, रामधनी पांडेय, अजीत कुमार मिश्र, कुलदीप श्रीवास्तव, लालमणि चौरसिया, सिद्घार्थ मिश्रा, हंसराज यादव, आदित्य नारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed