फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विशेषज्ञों की पहल पर सुदृढ़ होगी किसानों की आमदनी

विशेषज्ञों की पहल पर सुदृढ़ होगी किसानों की आमदनी

Tue, 21 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों की पहल पर सुदृढ़ होगी किसानों की आमदनी
ज्ञानपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में सोमवार को कृषि प्रसार सलाहकार समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जहां विशेषज्ञों ने तकनीकी ज्ञान को अर्जित कर हरसंभव किसानों की आमदनी बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की अध्यक्षता करते हुए प्रधान वैज्ञानिक व विभागाध्यक्ष फसल उत्पादन भारतीय सब्जी अनुसंधान-वाराणसी डा.आरएन प्रसाद ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए किसानों, तकनीकी सहायकों को मधुमक्खी पालन, मशरूम, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन में तकनीकी पद्घति को जरूरी बताया। प्रधान वैज्ञानिक डा.नीरज सिंह ने केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्रदेव दुबे ने फल एवं नर्सरी उत्पादन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कंपोस्ट को फसलीय उत्पादन में अधिक लाभकारी बताया। सहायक निदेशक मत्स्य पारस सिंह ने मत्स्य पालन से अच्छी आमदनी के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र मिर्जापुर से आए डा.श्रीराम सिंह बीज उत्पादन, पशु चिकित्साधिकारी ज्ञानपुर डीएन श्रीवास्तव पशुपालन को महत्व देते हुए विभाग से संचालित योजनाओं के लाभ पर जोर दिया। अंत में अन्य विशेषज्ञों ने भी कृषि से जुड़े विषयों पर चर्चा कर तकनीकी जानकारियां दी। इस मौके प्रगतिशील किसान किशोरचंद बरनवाल, रामचंद्र पटेल, विक्रमवीर सिंह, कविता बिंद समेत केंद्र के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed