{"_id":"5cb4c8b7bdec2213f9330bd5","slug":"151555351735-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों ने किया मतदान के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों ने किया मतदान के लिए जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोमवार को दिव्यंगजनों ने जागरूता रैली निकाली। खंड विकास कार्यालय भदोही से निकली रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांग अपने ट्राईसाइकल के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न श्लोगन भी लहराए और लोगों से मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
दिव्यांगों ने कहा जो बांटे दारु, साड़ी, नोट -उसको कभी ना देना अपना वोट, बहकावे में कभी ना आना - सोच समझ कर बटन दबाना, ना नशे से ना नोट से - किस्मत बदलेगी वोट से, आओ मिल कर अलख जगाएं - सब मिल कर मतदान कराएं आदि नारे लगाए। आते जाते लोगों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए लोगों को वोट के मायने बताए।
रैली का शुभारंभ बीडीओ कमलजीत सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया। कहा एक एक मत की किमत होती है। एक अच्छी सरकार व अच्छे जनप्रतिनिधि के लिए अधिकाधिक प्रतिशत मतदान आवश्यक है। रैली में सयुक्त प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, सहायक प्रभारी खुशबहार, अचल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, योगेंद्र यादव, तनवीर हसन, राजकुमार, संजय यादव के अलावा जिला दिव्यांग सशक्तिकरण समिति के सदस्य मुश्ताक अहमद, धीरेंद्र पांडेय, इमामुद्दीन, रहमत अली, मो.सैफ, तेजबहादुर, जब्बार अहमद, मेराज अंसारी, जयशंकर गुप्ता, दिनेश कुमार, रितेश कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।