{"_id":"5c588646bdec2273714855ff","slug":"151549305414-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को वापसी के लिए हलाकान होकर रहना पड़ा। जबकि रेल प्रशासन 24 घंटे में 22 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का दंभ भरता रहा। उधर ट्रेनों के फेरा लगाते रहने से पूर्वी व पश्चिमी छोर पर फाटकों के रह-रह कर बंद रहने से लोगों को आवागमन के साथ ही जाम के झाम का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह स्टेशन पहुंचे लोग देर शाम तक भी प्रयागराज नहीं पहुंच पा रहे थे। इतना ही नही रविवार को मंडुआडीह से चलने वाली डीएमयू को बढ़ाकर बलिया से चलाया गया। स्टेशन पर उमड़ी भीड़ ट्रेनों पर नहीं चढ़ पाई, जिससे अधिसंख्य लोगों को लौटना पड़ा। देर रात मडुआडीह से नियमित चलने वाली नई दिल्ली-मडुआडीह व रामेश्वरम जाने वाली गाड़ि यों से लोग प्रयागराज पहुंचे। कुछ देर के लिए प्लेटफार्म पर भीड़ कम होने के बाद सुबह जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए कई लोग स्टेशन पहुंचे। सोमवार सुबह भी प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर बैठने को लेकर धक्का-मुक्की होती रही। वापसी में आने वाली गाड़ियों को दो नंबर प्लेटफार्म पर ठहराव दिया जा रहा था। प्लेटफार्मों के निर्माण सामग्री होने से यात्री बचते-बचाते चढ़ते-उतरते देखे जा रहे थे।
11 जोड़ी स्पेशल चलाने का दावा
गोपीगंज। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने दावा कि या कि रेलवे प्रशासन ने 11 अप और 11 डाउन से मेला स्पेशल के अलावा रूट पर चलने वालीं आधा दर्जन से अधिक मेल तथा दूरदराज महानगरों को जोड़ने वाली एक्सप्रेसों को भी स्टेशनों पर ठहराव देकर चलाया गया। रही पेयजल, यात्री सीट, कंप्यूटरीकृत टिकट के अभाव को तो मातहतों से निरीक्षण कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करा दि या जाएगा।