फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

Wed, 12 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिली जीत का जश्न कांग्रेस ने बुधवार को भी मनाया। जगह-जगह जुलूस निकले और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं।
ज्ञानपुर में प्रोफेसर कॉलोनी से दुर्गागंज त्रिमुहानी तक कांग्रेस ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और जगह-जगह पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा की अगुवाई में निकले जुलूस में वक्ताओं ने कहा कि इस जीत का लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश पासी, उमापति मिश्र, प्रेम बिहारी उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, संजीव दुुबे, राजेश पांडेय, मसूद आलम, लवकुश मिश्र, अनुपम आनंद उपाध्याय, राजबली उपाध्याय, जिला दुबे, अशोक शुक्ला, हीरामणि चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

महाराजगंज: कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. देवेंद्र दुबे ने पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों और मजदूरों की जीत है। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास कायम रखा और उसे प्रदेश की सत्ता सौंपी। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जीतेगी और जो भी वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश मिश्र, नागेश पांडेय, जगजीत, मन्ना दुबे, मुख्तार आलम, लक्ष्मी शंकर चौबे, संजय जायसवाल, रत्नेश, शिवशंकर, ओमप्रकाश आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज: नगर में नगर कांग्रेस कमेटी के उत्साहित लोग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर आतिशबाजी करने लगे। जीत से गदगद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि यह जीत सत्य और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। इस मौके पर परवेज हाशमी, शकील अहमद, हैदर खान, मनीष मौर्या, परवेज अली, गुलाम मुस्तफा, सोहेल खान, मोहम्मद सोनू, एजाज अली बच्चा विश्वकर्मा, कल्लू मोची, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed