{"_id":"5c114ffdbdec2241595bb08a","slug":"151544638461-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में ली योग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में ली योग की जानकारी
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौरी बाजार के योग वेलनेस सेंटर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।
सोमवार को साधकों को योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हुए योगाचार्य संदेश योगी ने कहा कि एलोपैथ में प्रत्येक रोग की अलग-अलग दवा होती है। जबकि योग में मुख्यत: आठ प्राणायाम से सब प्रकार के रोगों का समाधान हो जाता है। बताया कि ऋतु परिवर्तन का हमारे जीवन और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शरीर पर खानपान के अलावा जलवायु का भी असर पड़ता है। एक ऋतु में कोई एक दोष बढ़ता है तो कोई एक शांत होता है। इस प्रकार मनुष्य के स्वास्थ्य के साथ ऋतु का गहरा संबंध होता है। प्रत्येक ऋतु में दोषों में होने वाली वृद्धि की शांति के लिए ऋतु के अनुसार आहार-विहार करना चाहिए। इस मौके पर बृजेश जायसवाल, खुर्शीद, दुर्गा प्रसाद, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अजय शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, मनोज मिश्र, विनोद पाठक आदि मौजूदथे।