फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रोंक हटते ही लाइसेंस के लिए लगने लगा मजमा

रोंक हटते ही लाइसेंस के लिए लगने लगा मजमा

Wed, 24 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोंक हटते ही लाइसेंस के लिए लगने लगा मजमा
ज्ञानपुर। शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटते ही असलहे के शौकीनों का कलेक्ट्रेट में मजमा लगने लगा है। बहाली का आदेश के आने के बाद से अब तक सैकड़ों की संख्या में शस्त्र के लिए आवेदन हो चुके हैं। वहीं, प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक लोग कलेक्ट्रेट में आवेदन के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि अब शिकायतों के लिए कम लाइसेंस के लिए ज्यादा भीड़ लग रही है। गत नौ अक्टूबर को शासन ने शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक को हटा ली थी। लाइसेंस बहाली के आदेेश के बाद से असलहे के शौकीनों का मजमा जिला कलेक्ट्रेट स्थित आर्म्स शाखा में लगने लगा है। मौजूदा हालत यह है कि कलेक्ट्रेट में फरियादियों से ज्यादा असलहा लाइसेंस लेने वालों की भीड़ लग रही है। बहाली के पूर्व जिले में कुल 5100 शस्त्र लाइसेंसधारी थे। इसी बीच नए लाइसेंस पर रोक लगा दी गई थी। रोक हटने के बाद से अब तक शस्त्र लाइसेंस के लिए 280 नए आवेदन हो चुके। इसमें सबसे ज्यादा पिस्टल और रिवॉल्वर के लिए आवेदन आए हैं। लाइसेंस जल्दी बनवाने के लिए विधायक से लेकर मंत्री तक के फोन अधिकारियों के कार्यालय में घनघनाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed