{"_id":"5a297fbb4f1c1b7a548c1900","slug":"151512669115-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता एक्सप्रेस के समय चली वीपीएल सवारी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता एक्सप्रेस के समय चली वीपीएल सवारी गाड़ी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
कोहरे और गलन से निरस्त चल रही वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस के समय पर रेलवे ने वीपीएल सवारी गाड़ी चलाने को हरी झंडी दे दी है। प्रतिदिन वाराणसी से सुबह छह बजे चलने वाली सवारी गाड़ी को बृहस्पतिवार को जनता एक्सप्रेस के समय सुबह 8.25 बजे चलाया गया। इससे दैनिक रेल यात्रियों को भारी राहत मिली है।
साथ ही रेलयात्रियों ने इसके लिए डीआरएम का आभार जताया है। भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि गुरुवार को वीपीएल सवारी गाड़ी को वाराणसी से सुबह छह के बजाए जनता एक्सप्रेस के समय 8.25 बजे चलाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन की वापसी के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है क्योंकि वापस जाने के लिए दैनिक यात्रियों के लिए दूसरे विकल्प हैं। गौरतलब है कि हर वर्ष ठंड में रेल प्रशासन जनता एक्सप्रेस का परिचालन बंद कर देता है। इस वर्ष भी पहली दिसंबर से ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया है। तब से इस ट्रेन से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को भारी दिक्कत हो गई है। रेलयात्री निरस्त ट्रेन के लिए विकल्प की मांग करते हुए मुखर थे। बैंककर्मी अनिल मिश्र ने इस बाबत एक महीने पहले डीआरएम उत्तर रेलवे को ज्ञापन भेजकर रद होने की स्थिति में विकल्प की मांग की थी।