{"_id":"593c43054f1c1b7e3a8b45f7","slug":"151497121541-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 हजार हेक्टेयर में होगी खरीफ की खेती
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। बारिश का सीजन आते ही खरीफ की खेती की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों के साथ कृषि विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। राजकीय कृषि भंडारों में विभिन्न प्रजाति के धान के बीज समेत खाद आदि की उपलब्धता बेहतर कर रहे हैं।
उप कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 45 हजार 559 हेक्टेयर में खरीफ की खेती की जाएगी, जिसमें 30 हजार 106 हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय कृषि भंडारों पर धान का स्वर्णा, एनडीआर, शुष्क सम्राट बीज आ चुका है। उन्होंने कहा कि शुष्क सम्राट बीज शत प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिया जाएगा। यह प्रजाति पानी के अभाव में बेहतर पैदावार देगी। उन्होंने कहा कि एक बिस्वा धान की नर्सरी से 15 बिस्वा की रोपाई की जा सकती है। नर्सरी डालने से पूर्व किसान ट्राइकोडर्मा चार से छह ग्राम या कार्बेंडाजिम से बीज का शोधन जरूर करें। नर्सरी किसान शाम को डालें तो बेहतर होगा।