फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फोर्स के लिए कॉलेजों में 250 अस्थाई शौचालय बनेंगे

फोर्स के लिए कॉलेजों में 250 अस्थाई शौचालय बनेंगे

Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोर्स के लिए कॉलेजों में 250 अस्थाई शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में फोर्स के ठहराव के लिए अधिग्रहीत 45 स्कूल और कॉलेजों में अस्थायी 250 से अधिक शौचालय बनाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग निर्माण की कवायद में जुट गया है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा कर पांच मई तक अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया।

जिले में छठवें चरण के मतदान के लिए 12 मई को वोट डाला जाएगा। चौथे चरण के चुनाव के बाद जिले में सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों की आमद बढ़ जाएगी। मतदान से पूर्व फोर्स के ठहराव के लिए चिन्हित 45 स्कूल-कॉलेजों में व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने अस्थाई शौचालय का निर्माण में जुट गया है। छह से सात इंटर कॉलेज और महाविद्यालय को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्कूलों में 100 के करीब ही सुरक्षाकर्मी रूकेंगे। 10 जवानों पर एक शौचालय के हिसाब से अस्थाई शौचालय बनाया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल इंटर कॉलेज जगरनाथपुर में सबसे अधिक 400 जवान रुकेंगे। यहां करीब 10 से 15 शौचालय ही है। जिससे 30 से अधिक अस्थाई शौचालय बनेंगे। इसी तरह अधिग्रहण स्थलों का जायजा लेकर वहां व्यवस्थाएं की जा रही है। शौचालय की समस्या दूर करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने मंगलवार को एडीओ के साथ बैठक कर एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी को पांच दिन के अंदर शौचालय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed