{"_id":"5cb4c8d7bdec2213ef2d3939","slug":"141555351767-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही सीट: 19.13 लाख मतदाता, बनेंगे भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही सीट: 19.13 लाख मतदाता, बनेंगे भाग्य विधाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। 2019 के लोकसभा चुनाव में 19.13 लाख मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। इसमें 10 लाख 45 हजार पुरुष तो आठ लाख 67 हजार महिला वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। 2014 चुनाव के सापेक्ष 2019 में 80 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। भदोही संसदीय क्षेत्र के 1144 मतदान केंद्रों के 2151 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
नए परिसीमन में 2009 में अस्तित्व में आई भदोही संसदीय सीट में जिले की तीन ज्ञानपुर, औराई, भदोही विधानसभा क्षेत्र के साथ ही प्रयागराज की दो हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस बार चुनाव में कुल 19 लाख 13 हजार 568 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भदोही में दो लाख 29 हजार 934, ज्ञानपुर में दो लाख चार हजार 882, औराई में एक लाख 95 हजार 835, प्रतापपुर में दो लाख आठ हजार 680, हंडिया में दो लाख छह हजार 517 मतदाता हैं। 12 मई को होने वाले मतदान के लिए कुल 2151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 2014 चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 34 हजार थी जो करीब 80 हजार बढ़ गई है। इस बार 176 किन्नर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
सात कंपनी पैरामिलिट्री और एक कंपनी पीएससी
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी भी तैनात रहेेगी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि अभी तक सात कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स जिसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षाकर्मी रहेंगे की मांग हुई है। उन्होंने बताया कि चार चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद दूसरे जिलों से फोर्स आनी शुरू हो जाएगी। जिससे बीएसएफ, सीआरपीएफ जवानों की संख्या और बढ़ सकती है। एक कंपनी में 100 से 125 जवान रहते हैं।
विज्ञापन