{"_id":"5cb22b52bdec22140c42d096","slug":"141555180370-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममय हुई कालीन नगरी, शोभायात्रा में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममय हुई कालीन नगरी, शोभायात्रा में उमड़ी आस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर शनिवार को जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को ठंडाई, शर्बत, शीतल जल, फल, हलवा आदि से स्वागत किया गया। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, खमरिया, घोसिया, सुरियावां, ऊंज सहित अन्य नगरों में शोभायात्रा निकाली गई।
ज्ञानपुर नगर में दोपहर तीन बजे के बाद भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में झांकियां और लोग शामिल रहे। भगवान राम की भव्य झांकी सजाई गई थी। बड़ी संख्या में डीजे और ढोल तासे की धुन पर राम भक्त झूमते और नाचते नजर आए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। करीब तीन से चार घंटे तक चली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कई स्थानों पर समितियों की ओर से मिष्ठान्न, फल, ठंडाई, मिश्रांबु, शर्बत, छोला, आलू दम पिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, सुप्रभातम प्रचार समिति की ओर से नगर के सदर मोहाल में रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे चेयरमैन प्रह्लाद दास गुप्ता ने भगवान राम के बाल रूप का पंचामृत से स्नान कर आरती की। संत केशव कृपाल महाराज नेभगवान श्री राम का विधिवत पूजन अर्चन कराया। मौके परज्ञानेश्वर अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, सुशील त्रिपाठी, आनंद मोदनवाल, श्रीकांत, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र पांडे, संदीप गुप्ता ,गुंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
औराई संवाददाता के अनुसार, रामनवमी पर घोसिया बाजार में हिंदू युवा वाहिनी की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पक्का पोखरा शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे नगर में मां के जयकारे के साथ भ्रमण करते जीटी रोड होते हुए पुणे शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान राम,लक्ष्मण, सीता, भरत और शत्रुघ्न के विमान लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। घोसिया नगर में हिंदू-मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर नागेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष बरनवाल, संदीप, मनीष जायसवाल, अमन, सनी गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवकुश गुप्ता, अमित सेठ, मुकेश पटेल, हर्षित, सिद्धार्थ, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
एअर स्ट्राइक की झांकी रही आकर्षक
ज्ञानपुर। राम नवमी पर नगर में निकली शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकी शामिल रहे। इसमें पाकिस्तान पर की गई एअर स्ट्राइक की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बर्फानी ग्रुप की ओर से निकाली गई झांकी में दो वाहनों पर लगी मिसाइल संग सेना के जवान तैनात रहे। इसी तरह सीना चीरकर राम सीता का दर्शन कराते हनुमान जी की झांकी ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
वाहनों के दबाव से लगता रहा जाम
ज्ञानपुर। रामनवमी पर ज्ञानपुर और गोपीगंज में निकली शोभायात्रा से सड़कें वाहनों का दबाव नहीं सह सकी। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों वाहनों के साथ भीड़ बढ़ने से शीतल पाल तिराहा से लेकर दुर्गागंज तिराहा तक रूक-रूककर जाम लगता रहा। समितियों के पदाधिकारियों और पुलिस के जवानों ने किसी तरह जाम को अधिक देर तक नहीं लगने दिया।