{"_id":"5c572d6bbdec223604734d53","slug":"141549217131-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी से दौड़ा रहे हाईटेंशन तार, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी से दौड़ा रहे हाईटेंशन तार, नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। नगर के जाहिदपुर (नूरपुर) में घनी आबादी के बीच से विद्युत विभाग की ओर से हाईटेंशन विद्युत तार ,की लाइन को लेकर नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि विभाग लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। तार खींचने के लिए सर्वे के दौरान ही इससे अधिकारियों को आगाह किया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
इदरीस उर्फ कमालु ने बताया कि तार खींचे जाने के लिए महीनो पहले जब सर्वेक्षण किया जा रहा था तभी नागरिकों ने इसे खतरनाक बताते हुए किसी दूसरे और सुरक्षित रास्ते से तार खींचने की गुहार लगाई थी। लेकिन लोगों को डर और भय को दरकिनार करते हुए अधिकारियों ने गत दिनों खंभा गाड़कर मकानों से सटाकर तार भी खींच दिए। इसके बाद से लोगों में असंतोष के स्वर उठ रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह जन जीवन से खिलवाड़ है। अगर विद्युत विभाग नहीं चेता और इससे कोई दुर्घटना हुई तो विभाग के लोग ही जिम्मेदार होंगे।
इस्तीयाक, विनोद, गुड्डू, अब्दुल रज्जाक, मुजीब, गुड्डी देवी आदि ने डीएम से विद्युत तारों का स्थलीय निरीक्षण करने की मांग के साथ- साथ इस समस्या से मुख्यमंत्री को भी पत्रक भेजा है। जिसमें खंभे और तारों को अविलंब हटाने की मांग की गई है।