{"_id":"594434714f1c1bea308b46e0","slug":"141497642097-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से दो वर्ग आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से दो वर्ग आमने सामने
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शुक्रवार की शाम हुई दो घंटे की मूसलाधार वर्षा के बाद दरोपुर मोहल्ले में हुए जलभराव से दो पक्ष आमने सामने हो गए। मामला दो समुदाय के बीच होने से पुलिस प्रशासन के हांथ पांव फूल गए और तत्काल मौके पर सीओ परमेश्वर मिश्र और एसडीएम आशीष कुमार भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस नगर पालिका कर्मियों को लेकर जलनिकासी व्यवस्था कराने में लगी थी।
जानकारी हो कि बारिश के बाद दरोपुर मोहल्ले की त्रिमुहानी पर भारी जलभराव हो गया। मुस्लिम बस्ती के कुछ युवक पानी निकल जाने के लिए जाम नाली को खोल कर पानी निकलने का रास्ता बनाने लगे इस पर दूसरी बस्ती के लोग मना करने लगे। उनका कहना था कि ऐसा करने से पानी हमारे घरों में जाने लगेगा। बात बढ़ने पर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते देखते ईंट पत्थर तक चलने लगे। पखराव में दोनो ओर कई लोगों को चोटें आईं। घटना की खबर सुनकर सीओ और एसडीएम आशीष यादव भारी पुलिस बल लेकर मोहल्ले में पहुंच गए और हालात बिगड़ने से रोका। देर रात तक प्रशासन अपनी मौजूदगी में पालिका कर्मचारियों की मदद से जलनिकासी की ऐसी व्यवस्था करा रहा था जिससे दोनो पक्षों को दिक्कत न हो। सीओ ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात है।