फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   14 candidates in all the three assemblies lost due to NOTA

नोटा से भी हार गए तीनों विधानसभा में 14 प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
14 candidates in all the three assemblies lost due to NOTA
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नोटा से भी 14 प्रत्याशी हार गए। इसमें ज्ञानपुर से कांग्रेस संग कुछ दलों और निर्दल उम्मीदवार शामिल रहे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दो हजार से अधिक मत नोटा को मिले।
विज्ञापन

ज्ञानपुर विधानसभा में भाजपा-निषाद गठबंधन के विपुल दूबे को सबसे अधिक 73,446 मत मिले, जबकि सपा के राम किशोर को 67,215 वोट मिले। विजय मिश्र को 34,985, बसपा के उपेंद्र को 30,753 मत मिले। इसके बाद कांग्रेस के सुरेश मिश्र को 1,945 वोट मिले। रामधनी, वीरेंद्र त्रिपाठी, स्वतंत्र कुमार, धर्मराज 666 से लेकर डेढ़ हजार मतों के आसपास रहे। यहां पर नोटा पर कुल 2,469 मत पड़े। इसी तरह औराई में नोटा पर 2,205 लोगों ने अपना मत डाला। यहां पर आप की कविता और एआईएमआईएम के टेढ़ई राम को उससे भी कम मत मिले। भदोही में 2,141 मत नोटा पर पड़े, जबकि यहां जदयू के डीएम सिंह गहरवार, आप के कलाधर सहित कुल सात उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। तीनों विधानसभा में नोटा को ही दो से ढाई हजार के करीब मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed